गुरुग्राम में एक 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जो बिहार के खगरिया जिले के लरहरी गांव का निवासी था। नीरज सेक्टर-34 की मार्बल मार्केट में एक दुकान पर काम करता था और अपने पिता के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, नीरज ने 24 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या की। उसके पिता घोघन सिंह ने बताया कि वे एक ही झुग्गी में रहते थे, लेकिन नीरज सोने के लिए पास के दूसरे कमरे का इस्तेमाल करता था। कमरे में फंसे से लटका मिला शव घटना का पता तब चला जब दोपहर करीब 1 बजे घोघन सिंह खाना खाने पहुंचे और आसपास के बच्चों के शोर मचाने पर उन्हें शक हुआ। कमरे में देखने पर नीरज फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि घटना वाले दिन मंगलवार को नीरज की छुट्टी थी और वह काम पर नहीं गया था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।’ मामले की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और आगे की जांच जारी है।
गुरुग्राम में फांसी लगाकर युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, अविवाहित था, बच्चों के शोर मचाने पर पता चला
