सिरसा जिले में ट्रेन के आगे आकर एक युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है। दोनों प्रेमी जोड़े की पहचान हो गई है और अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। इन दिनों दोनों एक साथ रहते थे। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। इसकी पुष्टि जीआरपी ने कर दी है। जानकारी के अनुसार, कालांवाली रेलवे पुल के पास एक युवक और एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। यह घटना रात्रि करीब 2 बजे बठिंडा से सिरसा आ रही जम्मू कटरा ट्रेन से हुई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में पहुंचा दिए है। जीआरपी मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। हादसे के बाद घायल युवती को सहारा क्लब के सदस्यों ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सिरसा-बंठिडा रेलवे मार्ग के बीच कालांवाली पुल के समीप रात्रि करीबन दो बजे बंठिडा से सिरसा आ रही जम्मू कटडा ट्रेन के नीचे युवक युवती आ गए। यह जानिएं पूरा मामला मृतक युवक की पहचान गांव खतरावा निवासी (25) वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है और युवती (28) सुखप्रीत कौर जिले के केवल गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह पक्का शदीहां गांव में शादी-शुदा थी। पिछले काफी समय से दोनों आपस में संपर्क में थे और प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही शादी-शुदा है। सूचना मिलने पर गांव में भी सन्नाटा छाया है। जीआरपी के अनुसार, दोनों ही युवक और युवती बुधवार रात को रेलवे लाइन की ओर पहुंचे। करीब ढाई से पौने तीन बजे स्टेशन मास्टर की ओर से सूचना मिली कि दो युवक-युवती ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। गाड़ी का जीआरपी पता लगा रही है। युवक की मौके पर मौत हो गई है। युवती को गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया है, जहां पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मनप्रीत तीन बच्चों का पिता मनप्रीत सिंह फैक्ट्री में काम करता था। वह खुद भी शादी-शुदा है और तीन बच्चों का पिता है। सुखप्रीत के शादी से दो बच्चे थे। वह दोनों को छोड़कर प्रेमी के साथ गांव से दूर रह रही थी।
सिरसा में ट्रेन के आगे आकर युवक-युवती ने किया सुसाइड:लंबे समय से प्रेम-प्रसंग में थे, दोनों ही शादी-शुदा, एक की मौके पर मौत
