कुरुक्षेत्र में बर्थडे से लौट रही महिला की मौत:दो कारों में हुई सीधी टक्कर, अंबाला से भांजे के जन्मदिन समारोह में आई थी

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 2 कार आमने-सामने भिड़ गई। इस एक्सीडेंट में​​​​ कार में बैठी महिला की मौत हो गई। टक्कर के बाद महिला के सिर में चोट लगी थी। महिला अपने अपनी बहन के बेटे (भांजे) के जन्मदिन की पार्टी में अंबाला से लाडवा आई थी। मृतक की पहचान सीमा देवी (40) के रूप में हुई। सीमा देवी जिला अंबाला के सौंटा गांव की रहने वाली थी और घरेलू महिला थी। सीमा देवी अपने मामा के बेटे संदीप कुमार, चाचा रामकरण और चाची धर्मों के साथ कार में घर लौट रही थी। लाडवा से लौट रहे थे अंबाला संदीप कुमार निवासी सौंटा ने पुलिस को बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। शाम करीब 4:15 बजे वे लोग लाडवा से अंबाला के लिए चले थे। वह कार चला रहा था, जबकि उसकी मामा की बेटी सीमा व मामी धर्मों कार की पिछली सीट और मामा रामकरण उसके साथ बगल की सीट पर बैठे थे। ईशरहेड़ी के पास एक्सीडेंट
वह सब लोग लाडवा में पैलेस में अपनी दूसरी बहन के बेटे के हैबिस के जन्मदिन की पार्टी में आए थे। पार्टी के बाद कार में अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ईशरहेड़ी गांव के जंगल से थोड़ा आगे शाहबाद की तरफ पहुंचे, तो सामने से आ रही कार (RJ40C000/1TC) ने तेज रफ्तार में उनकी कार से टक्कर मार दी। सिर में लगी गहरी चोट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमा देवी पिछली सीट से उछल कर आगे की तरफ गिर पड़ीं। उस सिर में काफी गंभीर चोट लगी। हादसे में उन तीनों को मामूली चोटें आईं। उनके पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे रिश्तेदार, घायल सीमा देवी को लेकर आदेश अस्पताल (मोहड़ी) में इलाज के लिए ले गए। यहां डॉक्टरों ने सीमा देवी को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भागा आरोपी हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार लेकर भाग गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर थाना बाबैन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।