छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्रेशर आईईडी विस्फाेट से ग्रामीण घायल

Spread the love

उसूर पुलिस के अनुसार पुजारी कांकेर स्कूलपारा निवासी 50 वर्षीय कलमू गंगा आज शाम 5 बजे मवेशियों को चराकर पुजारी कांकेर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र से वापस लाैट रहा था। इस दौरान उसका पैर प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। इस विस्फाेट में ग्रामीण के पैर के चिथड़े उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही पास के सीआरपीएफ कैंप पुजारी कांकेर के जवान मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को जत्त्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचाया गया।

_______________