ट्राले ने तीन कार, एक बाइक को रौंदा:बैतूल में बरेठा घाट पर एक-दूसरे पर चढ़ी गाड़ियां; ASI की पत्नी की मौत, जाम लगा

Spread the love

बैतूल के बरेठा घाट में तेज रफ्तार ट्राले ने एक के बाद एक चार गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कारों एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं, जबकि बाइक उनके नीचे दब गई। बाइक सवार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) बुरी तरह घायल हो गए, उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इससे बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। ट्राला चालक मौके से भाग निकला। कंटेनर को साइड देने किनारे लगाई थीं गाड़ियां
पुलिस के मुताबिक, बरेठा घाट पर एक कंटेनर चढ़ाई से नीचे आ रहा था। उसे साइड देने के लिए घाट चढ़ने वाले लोगों ने अपने वाहन किनारे लगा लिए। इसी दौरान पीछे से ट्राले ने तीन कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की शिकार बाइक पर ASI चिमनलाल भलावी, पत्नी सुनीता के साथ सवार थे। गाड़ी के नीचे आने से सुनीता की मौत हो गई। चिमनलाल भलावी विदिशा जिला विशेष शाखा (DSB) में तैनात हैं। बीते छह माह से बैतूल में अटैच्ड हैं। परिवार समेत पुलिस लाइन में रहते हैं। घायलों ने कराया निजी अस्पतालों में इलाज
टीआई देवकरण डहरिया ने बताया कि कारों में सवार घायलों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। वे अपने साधनों से निजी अस्पताल चले गए। जिला अस्पताल, पाढर हॉस्पिटल और शाहपुर सीएचसी में कोई घायल नहीं पहुंचा है। देखिए हादसे की 4 तस्वीरें… ये खबर भी पढे़ं… इंदौर हादसे के 3 CCTV… बिजली की तरह दौड़ाई कार इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत 3 की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज इसके 3 फुटेज दिल दहला देने वाले हैं। बिजली की रफ्तार से दौड़ रही कार ठीक से नजर नहीं आ रही है, लेकिन हादसे के पहले उसकी आवाज जरूर सुनाई दे रही हैं। कार घिसटने और डंपर से टकराने की धमाकेदार आवाज सुनाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…