कोंडागांव : सोने-चांदी के जेवरात सहित एक चाेरी का आराेपित गिरफ्तार

Spread the love

जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बडेराजपुर बाजारपारा निवासी प्रार्थिया श्रीमति सिलवती साहू पति नंदकिशोर साहू एवं श्रीमति गंगाबाई पाण्डे पति आत्माराम पाण्डे ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया के मकान में कोई अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाजा का कुण्डी को तोड़कर घर के अन्दर घुस कर पेटी में रखे सोने चांदी के जेवरात, आलमारी के ड्राज को तोड़कर उसमे रखे सोने के जेवरात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी में कमशः अपराध कमांक 62/2025 धारा 331(3), 305, अपराध कांक 63/2025 धारा 305 (क), 331 (3) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम व विश्रामपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपित की खोजबीन की गई। विवेचना के दौरान पुछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति घर के आस-पास घूम फिर रहा था। संदेही सच्चिदानंद रोठिया को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ प्रारंभ किया गया। जिस पर संदेही ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से सोने के नेकलेस 1 नग 16 ग्राम, मंगलसूत्र, 1 नग 8 ग्राम कान का झुमका एक जोड़ी, 6 ग्राम बच्चे का सोने का लार्केट 1 नग, 1 चांदी का कर्धन, पायल एक जोडी, बाजूबंद 1 नग, बच्ची की पायल 1 जोड़ी, सोने का मगंल सुत्र 8 ग्राम, सोने का, चैन 12 ग्राम जुमला सोना के आभूषण लगभग 55 ग्राम एव चादी के आभूषण 360 ग्राम जुमला कीमती लगभग 7 लाख रूपये को जप्त किया गया।

उक्त कार्रवाई में विश्रामपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम सायबर सेल निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र.आर. रितुराज निषाद, अजय बघेल, राजेश मनहर परमेश्वर आर अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, बिजू शोरी, अनिल शौर्य थाना स्टाफ सउनि रमेश निषाद, प्रआर देवार्चन सिदार, राजकुमार बंजारे, सियाराम मरापी, म.प्र.आर. जयो चन्द्रवंशी, आर गौत्तम मरकाम, जगदीश नेताम, एवं स्टाफ का याेगदान रहा।