परकोटा गणेश मंदिर पाटोत्सव में भगवान गणेश की सजेगी छप्पन भोग की झांकी

Spread the love

मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि इस उत्सव के अवसर पर भगवान गणेश का प्रातःकाल गंगाजल और औषधीय गुणों से युक्त सुगंधित गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद भगवान को नवीन चोला, नवीन पोशाक और चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में फूल बंगला और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाआरती, संत-महंतों का सम्मान और आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर स्थानीय भजन गायकों द्वारा प्रथम पूज्य गणपति बप्पा के भजनों से वातावरण भक्तिमय बनाया जाएगा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु दिव्य आलोक का अनुभव कर सकेंगे।