हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब गांव राजली मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। बता दे कि गांव सुलखनी निवासी मनीश, जो बरवाला स्थित आईटीआई में इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं, अपनी इलेक्ट्रिक टियागो कार से बरवाला से अपने घर सुलखनी लौट रहे थे। जब वह गांव राजली के पास पहुंचे, तो उन्हें कार में अचानक असामान्य गर्माहट महसूस हुई। कार जलकर राख स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बिना देर किए बाहर निकल गए। मनीश ने बताया कि जैसे ही वह कार से बाहर निकले, कुछ ही क्षणों में कार में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम उन्होंने कहा कि अगर वह थोड़ी भी देर कर देते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास कोई और नुकसान नहीं हुआ। तकनीकी खराबी माना जा रहा कारण प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर चलते वाहनों में सतर्कता और समय पर निर्णय लेने की अहमियत को उजागर किया है।
हिसार में चलती कार में अचानक लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग ने काबू पाया, गाड़ी राख
