यूनिवर्सिटी में रोजा रखे छात्र को दौड़ाकर पीटा:मेरठ में रंग खेलने को लेकर हुआ झगड़ा; कपड़े भी फाड़े

Spread the love

मेरठ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्र को दौड़ा कर पीटा गया। उसके कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, यूनिवर्सिटी में छात्र होली खेल रहे थे। मुस्लिक छात्र वहां से गुजर रहा था। उसने होली खेल रहे छात्रों के बीच से निकलने की कोशिश की। जिस पर विवाद हो गया। होली खेल रही छात्रों की भीड़ उसे दौड़ाने लगी, मुस्लिम छात्र भागने लगा। इस दौरान छात्रों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक छात्र को निलंबित कर दिया है। मामला शुक्रवार का IIMT यूनिवर्सिटी का है। अब पढ़िए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 27 सेकंड का है। जिसमें छात्रों की भीड़ काली पैंट और सफेद कुर्ता पहने युवक को दौड़ा रही है। इस दौरान छात्र पकड़कर उसे पीटते हैं। इस दौरान अफरा-तफरी मच जाती है और कुछ छात्राएं भी भागते नजर आती हैं। घटना शुक्रवार की है। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र मुख्य ब्लॉक के ठीक सामने होली खेल रहे थे। इन छात्रों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्र वहां से निकला। बताया जाता है कि उसने होली खेल रहे छात्रों को रोककर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिसमें उसकी नोंकझोंक हो गई। विरोध करना इस छात्र को भारी पड़ा और उससे हाथापाई कर दी गई। यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र है पीड़ित
जिस मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट की गई है, वह इसी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मारपीट के बाद वह सीधे यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मिला और उन्हें घटना बताई। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें मारपीट के एक आरोपी की पहचान होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। अन्य आरोपी छात्रों की हो रही पहचान
यूनिवर्सिटी के अफसरों का कहना है कि इस मामले में अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। यह यूनिवर्सिटी का इंटरनल मामला है। अभी एक छात्र चिन्हित हुआ है, उसे सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपी छात्रों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। SHO बोले- पुलिस को नहीं मिली शिकायत
SHO गंगानगर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी तो मिली है, लेकिन पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर लिखित में शिकायत आती है तो पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात कर आगे की कार्रवाई करेगी। यूनिवर्सिटी बोली- गार्ड व छात्रों में हुआ विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र को काफी संख्या में युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं। देर रात यूनिवर्सिटी की तरफ से मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि यह विवाद यूनिवर्सिटी गेट पर तैनात गार्ड व छात्रों के बीच हुआ था। बयान में यहां तक कहा गया कि कोई धार्मिक अथवा व्यक्तिगत विवाद भी सामने नहीं आया है। यूनिवर्सिटी का आंतरिक मामला होने के कारण कोई भी कार्रवाई के पक्ष में नहीं है। ————————- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…