के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की, 21 लाख रुपए पहले दे चुके
सोनीपत, 21 सितंबर । गोहाना
में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर संकल्प लिया है कि स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार और
सशक्त राष्ट्र बनेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हर माता, बहन और बेटी अपने स्वास्थ्य
की शिविरों में जांच करवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शनिवार
देर रात मंत्री अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी रीटा शर्मा के साथ मेन बाजार स्थित सनातन धर्म
मंदिर में स्वामी गुरुचरण दास सनातन समिति के 74वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे। महामंडलेश्वर
स्वामी धर्मदेव महाराज सहित संतजनों का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं
को संबोधित किया।
मंत्री
ने कहा कि माँ पूर्ण मंत्र है, पूर्ण पूजा है, जिसने इसे स्वीकार किया उसने जीवन में
सफलता पाई। उन्होंने कहा कि संतों ने देश, माँ, भगवान राम और तिरंगे का महत्व याद दिलाया
है और हमें संकल्प लेना होगा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है। प्रधानमंत्री मोदी और
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। स्वदेशी पर बल देते
हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हम बाजार में देश के अंदर बना उत्पाद
खरीदें।
उन्होंने अपील की कि इस दिवाली दीपक जलाएं, विदेशी लड़ियां नहीं। उन्होंने उदाहरण
दिया कि कुछ स्थानों पर नागरिक स्वदेशी और पारंपरिक वस्त्र धारण करते हैं, हमें भी
यही अपनाना चाहिए। नारी
सशक्तिकरण की दिशा में उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर लाडो लक्ष्मी
योजना शुरू होगी, जिसमें सालाना एक लाख तक की आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को लाभ
मिलेगा। संस्था की मांग पर मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा
की। इससे पहले भी वे 21 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए दे चुके हैं। कार्यक्रम में
संतजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
