तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत
जालौन, 18 मार्च (हि.स.)। रेढ़र थाना क्षेत्र में रूरा सिरसा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान महेंद्र प्रताप सिंह (46) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि कुंवरपुरा गांव के निवासी महेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को उरई से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वह उछलकर गिरा। बुरी तरह से घायल हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक महेंद्र खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है।
—————