वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों नगर पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने यमुना नदी में कूदकर जान दी थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नगर पालिका के चेयरमैन ज्योति गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
नगर पालिका लिपिक सुसाइड मामला : पूर्व चेयरमैन पर 25 हजार का इनाम घाेषित
