करनाल में भाजपा नेता से मांगी 2 करोड़ की फिरौती:विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर भेजा मैसेज, 24 घंटे में संपर्क की चेतावनी

Spread the love

करनाल जिले में नई अनाज मंडी मंडी के प्रधान एवं भाजपा नेता को वॉट्सऐप पर रिकॉर्डेड मैसेज भेजकर 2 करोड़ की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। धमकी देने वालों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 24 घंटे में संपर्क नहीं किया गया, तो ऐसा कदम उठाया जाएगा, जिसे पीड़ित हमेशा याद रखेगा। मामले में परिवार और दोस्तों को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। आढ़ती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करनाल के पीड़ित सुरेन्द्र त्यागी की करनाल की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 4 जनवरी को शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर रिकॉर्डेड कॉल मैसेज आया, जिसमें 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई और 24 घंटे की मोहलत दी गई। दोबारा कॉल और फिर धमकी भरा मैसेज इसके बाद 05 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसी तरह की एक और कॉल आई, जिसे सुरेन्द्र त्यागी ने नहीं उठाया। कॉल न उठाने पर फिर से रिकॉर्डेड मैसेज भेजा गया, जिसमें उन्हें, उनके परिवार और दोस्तों को जान से मारने की धमकी दी गई। पहले भी मिल चुकी धमकी सुरेन्द्र त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि इससे पहले भी 14 जून 2025 को एक अन्य विदेशी नंबर से उन्हें इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते वह और उनका परिवार भय के माहौल में है, मामले की लिखित शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-4 करनाल में दी गई। जिसके बाद शिकायत पर थाना सिटी करनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई राजन ने कहा कि मंडी प्रधान सुरेंद्र से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने की शिकायत मिली है। यह फिरौती वॉट्सऐप कॉल मैसेज के जरिए मांगी गई है। छह महीने पहले भी फिरौती की कॉल आई थी, जिसमें कोई शिकायत नहीं मिली थी। अब दोबारा फिरौती की कॉल आई है, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कॉल किसकी तरफ से आई है और कौन इसके पीछे है, इसको लेकर पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।