परिजन ने तुरंत उन्हें पीएचसी विजयपुर सर्रोंई पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक शिवसागर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग में कर्मचारी थे। उनकी असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
