नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल राहगीर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी 55 वर्षीय इमाम अली बरौंधा बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। हाईवे पर महुअट गांव के पास जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, अचानक एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इमाम अली सड़क पर गिर और गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लालगंज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक इमाम अली कपड़ा सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को पकड़कर अभिरक्षा में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।