गुरुग्राम में लेपर्ड ट्रेल स्थित गांव सकतपुर में एक मारुति बलेनो कार में अचानक आग लग गई। यह कार स्थानीय निवासी ओम प्रभा की थी। अरावली जा रही कार में अचानक इंजन या इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। वहीं दूसरी ओर एक बस में भी आग लगने की घटना सामने आई है। बोनट से धुआं निकलता देख ड्राइवर कार साइड में रोकी और तेजी से नीचे उतर गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीक को मुख्य कारण माना जा रहा है। कार मालिक के मुताबिक, गाड़ी की हाल ही में सर्विस कराई गई थी, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। प्राइवेट बस में लगी आग दूसरी घटना सेक्टर-12 में हुई, जहां एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस खड़ी थी और उसमें सवारियां नहीं थी। रात के समय आग लगने के बाद आसपास के लोग दौड़कर आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने की जांच की जा रही इस घटना में भी किसी यात्री या चालक के घायल होने या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हालांकि, बस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई है। जांच में शॉर्ट सर्किट, मैकेनिकल फेलियर या किसी अन्य तकनीकी खराबी की पड़ताल की जा रही है।
गुरुग्राम में चलती बलेनो कार में लगी आग:बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, प्राइवेट बस भी जली
