गुरुग्राम में ट्रेन के आगे व्यक्ति ने लगाई छलांग:रेल के नीचे आने से कई हिस्सों में कटा; झाड़ियों में छिपा था

Spread the love

गुरुग्राम शहर के बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रेवाड़ी डीएमओ पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक व्यक्ति कूद गया। ट्रेन के नीचे आने से उसका शरीर कई जगह से कट गया और चंद सैकेंड में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस शव को आसपास रहने वाले लोगों को दिखा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी के मुताबिक ट्रेन जब किलोमीटर नंबर 37 पर पहुंची, तो झाड़ियों से अचानक एक व्यक्ति निकलकर रेलगाड़ी के सामने आ गया। ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। लोको पायलट ने दी जानकारी ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना गढ़ी हरसरू स्टेशन पर दी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और हाइट करीब छह फीट है। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तुरंत गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर दें। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि व्यक्ति जान-बूझकर ट्रेन के सामने कूदा है। पुलिस अब स्टेशन की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।