15 हजार किमी का सफर, तिब्बत की आजादी का जज्बा, भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों का नैनीताल में भावुक संदेश

Spread the love

Nainital News: धर्मशाला से शुरू हुई 15 हजार किलोमीटर की साहसिक बाइक यात्रा नैनीताल पहुंची, जिसका मकसद सिर्फ सफर नहीं बल्कि एक राष्ट्र की आजादी की गूंज है. स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (SFF) के दो पूर्व सैनिक, जमायांग तेनजिंग और डेकीलिंग, दलाई लामा के 90वें जन्मवर्ष को ‘करुणा वर्ष’ के रूप में मनाते हुए पूरे भारत को तिब्बत के संघर्ष से रूबरू करा रहे हैं.