रेवाड़ी में युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:चुन्नी से फंदा लगाया, कंपनी में काम करती थी, यूपी की रहने वाली

Spread the love

रेवाड़ी जिले के गांव करनावास में युवती ने छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बावल की एक कंपनी में काम करती थी और यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली थी। युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। मंगलवार सुबह जब घटना का पता चला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छत पर जाकर लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय निशा बावल की एक कंपनी में काम करती थी। बीती रात वह मकान की छत पर गई और गले में चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह जब घटना का पता चला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि निशा गांव के युवक से फोन पर बात करती थी। हालांकि उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। निशा दो माह पहले करणावास में किराए पर रहने के लिए आई थी। हर एंगल से जांच करेगी पुलिस
मॉडल टाउन थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर आशंका नहीं जताई है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करेगी। जांच में यदि कुछ सामने आया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।