72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम कर गई थी फैन, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया, जिसने उन्हें हैरानी में डाल दिया। बात 2018 की है, जब उन्हें पुलिस की ओर से एक फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि उनकी एक महिला प्रशंसक ने अपनी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी है। यह खबर सुनकर संजय दत्त स्तब्ध रह गए। महिला फैन ने बैंक को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उसकी पूरी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी जाए, क्योंकि वह उन्हें बेहद पसंद करती थीं। अब संजय दत्त ने इस पूरे मामले पर खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न सिर्फ इस घटना की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने इस संपत्ति के साथ क्या किया और क्यों।

एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता संजय दत्त से पूछा गया कि क्या यह सच है कि एक महिला प्रशंसक ने अपनी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी थी, तो उन्होंने बेझिझक इस बात की पुष्टि करते हुए ‘हाँ’ कहा। इसके बाद जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने उस धनराशि का क्या किया, तो संजय दत्त ने जवाब दिया, “मैंने उस महिला के परिवार को वापस कर दिया।” उनकी इस दरियादिली ने साबित कर दिया कि वे न सिर्फ बड़े कलाकार हैं, बल्कि बड़े दिलवाले इंसान भी हैं।