गुरुग्राम में मॉल की तीसरी मंजिल से कूदा ग्राहक:अस्पताल में तोड़ा दम, मुजफ्फरनगर का रहने वाला; घूमने आया था

Spread the love

गुरुग्राम शहर में एंबिएंस मॉल की तीसरी मंजिल से एक युवक ने कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले सांगल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मॉल स्टॉफ उसे अस्पताल लेकर चला गया था। बताया जा रहा है कि सांगल एंबियंस मॉल में घूमने आया था, जो थर्ड फ्लोर पर हल्दीराम के सामने से नीचे कूद गया। जिसको माल के स्टाफ ने नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर बाद की है। मृतक मुजफ्फरनगर के बुढान गांव का रहने वाला था। उसने खुद ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह गुरुग्राम में किसके पास आया था और कहां ठहरा था। जांच अधिकारी एसआई संजीव का कहना है परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक गुरुग्राम में कहां पर और क्या काम करता था। अभी तक आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।