अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा द्वार पर कार घुसा दी, गिरफ्तार

Spread the love

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि मंगलवार रात व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा द्वार पर कार घुसाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रात लगभग 10:37 बजे व्हाइट हाउस के दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित एक सुरक्षा द्वार पर हुई।

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने आरोपित व्यक्ति को बिना मौका गंवाए गिरफ्तार कर लिया।सीक्रेट सर्विस और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने गाड़ी की जांच की। जांच में कार को सुरक्षित पाया। जाँच पूरी होने पर अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।”