बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि 25 अगस्त की देर रात को सूचना मिली कि जगदंबा एनक्लेव पुराना हैबतपुर निवासी सत्यनारायण शर्मा की पत्नी पुनीता देवी (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों से पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या क्यों की गई है। मृतक महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले में मायके वाले कोई शिकायत करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
