थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि संध्या पुत्री अरविंद जाट निवासी हंसराज अपार्टमेंट सेक्टर 73 उम्र 30 वर्ष ने बुधवार शाम 3 बजे के करीब अपनी सोसाइटी के 6 वें फ्लोर से छलांग लगा दिया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका अपनी बहन के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी बहन और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
सोसाइटी की छठी मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या
