पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने साेमवार काे बताया कि बीती रात रविवार एक बजे के करीब थाना सेक्टर 39 पुलिस सेक्टर 44 के गेट नंबर एक के पास सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दाैरान एमिटी गोल चक्कर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। संदिग्ध होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया ताे वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके सेक्टर 96 अंडरपास के पास उसे घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में जा लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाश की पहचान बुलंदशहर जिले का रहने वाला समीर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश लूटपाट के मामले में वांछित चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पूर्व में 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।————
