अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रश्नावली में कुल 17 प्रश्न शामिल हैं, जो जन-केंद्रित और भविष्य दृष्टि के साथ तैयार किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए नागरिक हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6 और क्यूआर कोड भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य साझा करें और हिमाचल प्रदेश के सुनहरे भविष्य की विकास यात्रा में सहभागी बनें।
