अंतिम जोहार यात्रा के लिए झामुमो ने की प्रभारियों की घोषणा

Spread the love

बैठक में तोरपा के विधाायक सुदीप गुड़िया और खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा भी मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन किया गया। बताया गया कि अंतिम जोहार यात्रा रनिया प्रखंड की सभी पंचायतों से होकर तोरपा पहुंचेगी और तोरपा से कर्रा, खूंटी, अड़की पहुंचेगी। अड़करी में कार्यक्रम का समापन होगा।

मौके पर जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, भोला लाल, वीरेन कंडुलना, उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा, अमरनाथ मुंडा जिला प्रवक्ता मनोज मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।