नरवाना के तहसीलदार निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 अप्रैल को जींद में साइक्लोथान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम नायब सैनी मुख्यअतिथि के तौर शामिल हुए थे। यात्रा के मध्यनजर साइकिलें मंगवाई गई थी। जिन्हें सरकारी खर्च पर खरीदा गया था। इन साइकिलों का प्रयोग सीएम, अधिकारियों द्वारा किया जाना था। कार्यक्रम के चलते साइकिलों को पुराना बस अड्डे के निकट खड़ा किया था। कार्यक्रम के बाद जब साइकिलों को संभाला गया तो कुल 10 साइकिलें गायब मिली। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उनका कोई कोई सुराग नही लगा। अब चार माह बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद : साइक्लोथान यात्रा की 19 साइकिल गायब, मामला दर्ज
