होटल के कमरे में आग लगाकर पंजाब के इंजीनियर ने की आत्महत्या

Spread the love

पुलिस के मुताबिक मोहित कासनिया ने होटल में कमरा लिया और कुछ ही मिनटों बाद कमरे से धुआं निकलने लगा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।

पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता राजस्थान में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं, और उनका छोटा भाई डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना के सबंध में सूचित कर दिया गया है।