प्रधानमंत्री के अपमान के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, बिरौल थाने में शिकायत दर्ज

Spread the love

भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिरौल थाने पहुंचकर इस घटना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और राहुल गांधी को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि देश अपने प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं करेगा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे बयान दोहराए गए तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।