मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की सेहत में सुधार, अगले 24 घंटे अहम

Spread the love

डॉ अंसारी ने पत्रकारों को बताया कि हफीजुल हसन की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे रांची स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। चिकित्सकीय जांच सीटी स्कैन और इको की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है, हालांकि फेफड़ों में हल्के संक्रमण के संकेत मिले हैं। बताया गया कि मंत्री को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया इसके बाद से उनकी तबीयत में सुधार देखा गया है।

डॉ अंसारी ने यह भी बताया कि अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरत पड़ने पर मंत्री को दिल्ली स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया है। हालांकि फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं है।

उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार को हफीजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के अन्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे थे।