राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Spread the love

पुलिस के अनुसार बीती रात सारंगपुर-किठोर रोड़ पर रानी रुपमती मकबरा के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 30 वर्षीय ईश्वरसिंह पुत्र कैलाशचंद मालवीय निवासी पिपलौदा थाना सुनेरा जिला शाजापुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है बाइक चालक सांरगपुर से अपने गांव तरफ जा रहा था तभी रानी रुपमति मकबरा के समीप हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।