काे मुखबिरों से सूचना मिली कि उड़िसा राज्य की ओर से ग्राम बांसकोट की ओर कच्चे मार्ग से दो व्यक्तियों के द्वारा दो मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर बताये स्थान पर जाकर पुलिस टीम के द्वारा जांच कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी 43 ईजी 1017 तथा होण्डा साईन क्रमांक एमपी 13 जेडएस 2830 के चालकों के गाड़ी में बंधा दो बोरियों सहित चटाई की जांच किया, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिस संबंध में आरोपिताें से पूछताछ करने पर पहला व्यक्ति अपना नाम विक्रम बंजारा (उम्र 23 वर्ष) जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम सुरेश बंजारा (उम्र 23 वर्ष) जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश का होना बताये। दोनों के कब्जे से कुल 39.450 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा दो मोटरसाइकिल, दो मोबाईल, 6 नग चटाई एवं 2262 रूपये नगद जब्त किया गया। आरोपितों की कृत्य 20 (बी) एनडीपीएस का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरी. नरेश साहू, सहायक उप निरी. दिनेश पटेल, प्रआर. 25 रामनारायण जगत, आर. 1000 रमेश नाग, आर. 861 सोमेश कश्यप, आर. 499 मनोज शांडिल्य, आर. 458 चंद्रप्रभाष नेताम, एम टी आर. 865 संजय पाण्डे शामिल रहे।
39.450 किलो गांजा के साथ दाे माेटरसाइकिल सवार आराेपित गिरफ्तार
