आपदा ग्रस्त तरस्वाण पंचायत में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देंश

Spread the love

एसडीएम ने बताया कि गढ़गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की इमारत भी खतरे में है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की कक्षाओं को अस्थायी रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़गांव में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल पधर प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत एवं सहायता जैसे उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को पहले भी तिरपाल आदि बांटे गए थे और आज भी प्रभावित परिवारों को तरपाल बांटे गए साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस दौरान नायब तहसीलदार पधर विकास कौंडल और संबंधित सर्कल के पटवारी उपस्थित रहे।