इंदौरः खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की तैयारियों का निरीक्षण

Spread the love

निगम आयुक्त वर्मा ने निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात अव्यवस्थित न हो। मंदिर के मुख्य प्रवेश हाल में दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु नए स्टेप्स (सीढ़ियों) का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। मंदिर परिसर के पीछे स्थित क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।