मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संगठन को युद्ध स्तर पर कार्य करने की ज़रूरत: अनिल दीक्षित

Spread the love

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे व सातों दिन राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं । हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया कोई कार्यक्रम और अभियान मंडल से लेकर बूथ तक क्रियान्वित होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संगठन को युद्ध स्तर पर लग जाने का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंडल प्रभारियों से कहा कि आप अपने अपने प्रभार वाले मंडलों में शक्ति केंद्र से लेकर बूथ तक की संगठन की संरचना को अति शीघ्र चाक चौबंद कर ले। इसके लिए संगठन के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग ले।

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर,जितेंद्र विश्वकर्मा, पूनम कपूर अभिनव दीक्षित,चंद्रमणि चौबे सहित मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे,अश्वनी गौतम ,दीपक शुक्ला,राजेश जोशी,शुभम दीक्षित,योगेश पांडे रमा शंकर अग्रहरि,अजय राय,भानु प्रताप सिंह, जनक सिंह, इंद्रजीत खन्ना आदि उपस्थित रहे।