लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई। इसके बाद से लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को LDA, फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में मानकों के विपरीत चल रहे प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। मानक पूरे नहीं होने पर टीम ने गोमतीनगर की भूमि IAS कोचिंग, विद्या मंदिर कोचिंग और दृष्टिकोण लाइब्रेरी सील कर दी। बच्चे सड़कों पर परेशान दिखे। हर किसी का एक ही सवाल था- अब क्या होगा? LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शुरू हुआ यह अभियान लगातार 3 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम, डांस स्टूडियो, प्ले ग्रुप स्कूल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जांच की जाएगी। LDA अफसरों का कहना है कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा, पार्किंग और मानचित्र संबंधी मानकों का उल्लंघन मिलेगा, उनके खिलाफ सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 24 जून (बुधवार) को सुरक्षा मानकों को अनदेखी करके चल रहे 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था। इनमें एलन, ग्रेविटी, आकाश, गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े कोचिंग संस्थान शामिल रहे। एलडीए ने 83 भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किया था। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अलीगंज में 22 जून को लगी थी आग अलीगंज स्थित एक इमारत में 22 जून को आग लग गई थी। यहां बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थी। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो था। इसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था। हॉपर स्टूडियो में काम करने वाले 15 लोगों की मौत हो गई थी। मानक पूरे नहीं करने पर कहां-कहां कार्रवाई हुई, जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
LDA ने भूमि IAS समेत कई कोचिंग सील की:फायर सेफ्टी के मानक पूरे नहीं होने पर एक्शन, लखनऊ अग्निकांड में गई थी 15 जान
