राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंच गए हैं। सीएम रामलला के दर्शन करेंगे। उनके कार्यक्रम से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दूर रखा गया है। सीएम ने सबसे पहले मां कामाख्या धाम में पूजा-अर्चना की। फिर राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और चिकित्सालय का लोकार्पण किया। सीएम ने 1857 की महान वीरांगना झलकारी बाई की 22 फीट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण किया। इस दौरान 378 करोड़ रुपए की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। सीएम शाम को रामायण वैक्स म्यूजियम का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। योगी करीब 8 घंटे तक अयोध्या और गोंडा में रहेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। तस्वीरें देखिए CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
राममंदिर चढ़ावा चोरी के बीच योगी पहली बार अयोध्या पहुंचे:रामलला के दर्शन करेंगे, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रखा गया
