यूपी के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट:25 जिलों में हीटवेव, बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा; अगले एक सप्ताह तक नहीं आएगा मानसून

Spread the love

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उष्ण लहर (लू) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जबकि 25 जिलों में अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना है। पूर्वांचल समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को बांदा देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां 43.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर में दोपहर बाद बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। IMD लखनऊ के अनुसार प्रदेश में मौसमी गतिविधियां फिलहाल छिटपुट स्तर तक सीमित हैं। कहीं-कहीं थंडरस्टॉर्म और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने और लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अभी उत्तर प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसी कारण मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है और प्रदेश में इसके प्रवेश के लिए परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के लिए लोगों को अभी लगभग एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…