राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली-बदनाम किया जा रहा:SIT ने 11 घंटे जांच की; डिंपल का दावा- अयोध्या ही नहीं और जगह भी हुए घोटाले

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव ने समाने आई हैं। पत्नी ने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। चढ़ावा चोरी के बाद टिन्नू सुर्खियो में है। पत्नी से पहले टिन्नू खुद भी सामने आया और वीडियो जारी किया। टिन्नू को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। दावा किया जा रहा है कि उसके घर से ट्रस्ट की जांच टीम ने सोना बरामद किया है। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई। इधर, तीसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) मंदिर पहुंच गई है। टीम सीधे मंदिर ट्रस्ट के ऑफिस में पहुंचीं। चर्चा है कि आज एसआईटी उन बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। जिनकी गिनती चढ़ावा गिनने में लगी थी। इससे पहले, मंगलवार को एसआईटी ने 11 घंटे तक मंदिर परिसर में जांच की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों, पुजारियों और बैंक अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। चढ़ावा की गिनती कहां होती है, गिनती कौन-कौन करता है और फिर बैंक में कौन जमा करता है? इस पूरे प्रोसेस और उसमें शामिल लोगों को समझा। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा- सिर्फ अयोध्या ही नहीं, जहां-जहां मंदिर कॉरिडोर का काम हुआ है, वहां घोटाले हुए हैं। हम चाहते हैं कि एक सही जांच समिति बनाई जाए और मामले की पूरी जांच हो। चढ़ावा चोरी को लेकर अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है। मंगलवार को पुलिस के पास 3 शिकायतें की गईं, हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की है। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था चढ़ावा चोरी से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…