‘लोग आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहते हैं, यानी यादवों का गढ़। लेकिन बताइए, क्या यहां सिर्फ यादव ही रहते हैं? यहां पर राजभर, निषाद, कोल, बिंद, पाल, प्रजापति, चौहान, ब्राह्मण और दूसरे समाज के लोग भी रहते हैं। अगर आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ है, तो 2027 में हम अखिलेश यादव के गढ़ को गड़ही (गड्ढा) बना देंगे।’ यह बात सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने शनिवार को आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कही। दरअसल, सीएम योगी शनिवार को आजमगढ़ में 955 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान राजभर ने कहा- योगी बाबा का बुलडोजर बंगाल पहुंच चुका है। महाराजजी ने इसकी शुरुआत यूपी से की थी। पिछले 9 साल में गुंडे-माफिया के खिलाफ तेजी से कार्रवाई हुई है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए ओपी राजभर की कही 4 बड़ी बातें.. यहां आतंकियों को पनाह मिलती है राजभर ने कहा- सैफई से आकर यहां घर बनाए गए हैं और किन लोगों को पनाह मिलती है, यह सब जानते हैं। जब भी एटीएस किसी आतंकवादी गतिविधि में लोगों को पकड़ती है, तो उनमें समाजवादी पार्टी का कोई न कोई नेता निकल आता है। इस पर भी ये लोग कहते हैं कि योगी बाबा गलत करते हैं। सपा सरकार में 1000 दंगे हुए समाजवादी पार्टी की 5 साल की सरकार में करीब एक हजार दंगे हुए। एक हजार जगहों पर कर्फ्यू लगा और 1200 लोगों की जान गई। लेकिन, मैं महाराजजी को बधाई देता हूं कि पिछले 9 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज पूरा यूपी शांत और सुरक्षित है। विपक्ष पूछता है कि विकास कहां हुआ है? अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मॉडल देखना है, तो जिलों की कनेक्टिविटी देख लीजिए। पहले आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने में 6 घंटे लगते थे, अब लोग 3 घंटे में सीधे लखनऊ पहुंच जाते हैं। गोली चले या छर्रा, हम आजमगढ़ में डटे रहेंगे समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बनाया था, लेकिन महाराजजी ने इसे शिक्षा का केंद्र बना दिया। यहां विश्वविद्यालय खोले गए, जिससे आपके बेटे-बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर और कलेक्टर बन सकें। हम आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, जबकि ये लोग आतंकवाद का साथ देते हैं। उन्होंने सभी समाजों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि राजभर, निषाद, कोल, बिंद, पाल, प्रजापति, चौहान, यादव और ब्राह्मण समाज के लोग एक साथ आएं। समाजवादी पार्टी को जवाब दें। हम तो कहते हैं कि गोली चले या छर्रा, हम यहां डटे रहेंगे। 9 लाख युवाओं को बिना किसी भेदभाव नौकरी मिली राजभर ने कहा- आज महाराजजी के नेतृत्व में घर-घर शौचालय बन रहे हैं। गरीबों को घर मिल रहे हैं। सपा के लोग कहते हैं कि नौकरी नहीं दी गई, लेकिन राजनीति का चश्मा उतारकर देखिए। सपा सरकार में शिवपाल यादव सूची बनाते थे। योग्य उम्मीदवार बेरोजगार रह जाते थे। जबकि सैफई, इटावा और कन्नौज के अयोग्य लोगों को नौकरी मिल जाती थी। महाराजजी ने बिना किसी भेदभाव के 9 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। सपा सरकार में दलाल गांव-गांव घूमते थे। जो ज्यादा पैसा देता था, भर्ती उसी की होती थी। पिछले एक साल से हमने सपा वालों से सीधा मुकाबला किया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह राजभर उनकी गुंडई निकाल देगा, क्योंकि हमारे साथ योगी महाराज खड़े हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें- योगी बोले- अखिलेश की बेटी पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, बेटी, बेटी होती है…सपा प्रमुख अपने चेलों को समझाएं सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आजमगढ़ में शनिवार को कहा- बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि सपा प्रमुख की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की थी। मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि FIR दर्ज करो। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ओपी राजभर बोले- अखिलेश के गढ़ को गड़ही बना देंगे:गोली चले या छर्रा, हम आजमगढ़ में डटे रहेंगे; 2027 में सपा को हराएंगे
