एटा में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वे मुरादाबाद से तीन दिनों की ट्रेनिंग करके एटा पुलिस लाइन लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर उनकी तेज रफ्तार कार रोड साइड खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए। बोनट पूरी तरह से पिचक गया। साढ़े 6 फीट की कार 4 फीट की रह गई। नवीन कार के अंदर फंस गए। उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया। जबड़े समेत चेहरे की कई हडि्डयां चूर-चूर हो गईं। दांत टूट कार में बिखर गए। सिर फट गया। हादसे के बाद राहगीर रुककर मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। फिर क्रेन की मदद से कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाला गया। नवीन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बरेली-आगरा नेशनल हाइवे पर कासगंज-एटा रोड पर मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास का है। हादसे की तस्वीरें देखिए– अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया– मूलरूप से बुलंदशहर के काला नगला के निवासी इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव (55) तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी गए थे। प्रशिक्षण पूरा कर बुधवार रात अपनी ऑल्टो कार से वापस एटा पुलिस लाइन लौट रहे थे। बरेली-आगरा नेशनल हाइवे पर कासगंज-एटा रोड पर मिरहची थाना क्षेत्र के आसेपुर गांव के पास उनकी कार रात करीब 11:30 बजे रोड साइड खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। 2022 में इंस्पेक्टर पद पर हुए थे प्रमोट नवीन कुमार यादव को 2022 में पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था। वह पिछले दो साल से एटा पुलिस लाइन में तैनात थे। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया– नवीन ने मेरठ में भी एक मकान बनवाया था, जहां उनकी पत्नी रहती हैं। परिवार में एक बेटा ध्रुव यादव और एक बेटी आयुषी यादव हैं। ध्रुव देहरादून में पढ़ाई कर रहा है, जबकि आयुषी हापुड़ के पिलखुआ में एमबीबीएस की छात्रा है। थाना प्रभारी बोलीं- जांच की जा रही एएसपी ने बताया– शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार पहुंच चुका है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ———————————— ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; कश्मीर घूमकर लौटते समय हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो
जम्मू-कश्मीर घूमकर लौट रहे लखनऊ के एक परिवार की स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चमड़ा कारोबारी अबूबकर (40), उनकी भाभी हिना (28) और 15 वर्षीय भांजी जुनैरा की मौत हो गई, जबकि परिवार के आठ अन्य सदस्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई झपकी मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़िए…
सड़क हादसे में ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत:एटा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी ऑल्टो कार, हाथ-पैर और चेहरे की हडि्डयां चूरचूर
