गोंडा में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हुआ। संतोष ढाबा के पास पहले 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद आसपास के लोग घायलों को सड़क से हटाने में जुटे। लेकिन, तभी गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों और बचाव में लगे लोगों को रौंद दिया। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा विधायक अजय सिंह और डीएम प्रियंका निरंजन अस्पताल पहुंची हैं। सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गुलशन (25), हसन मोहम्मद (40), इम्तियाज अली (27), संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। हसन मोहम्मद और इम्तियाज अली दोनों सगे भाई हैं। दोनों का सैलून है। वहीं, घायलों में विनय प्रताप सिंह (26) पुत्र सनी सिंह, परवेज (25) पुत्र हसन अली और अंशुमान (10) पुत्र शत्रुघ्न शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद ममता ने कहा- एक एक्सीडेंट हुआ था, वही हम लोग देख रहे थे। तभी दूसरी गाड़ी ने सभी को टक्कर मार दी। कई लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल है। मेरा बेटा अंशुमान भी घायल है। मेरे देवर गुलशन की मौत हो गई है। डीएम ने प्रियंका निरंजन ने कहा- आज गोंडा रात करीब 10:15 बजे लखनऊ-कर्नलगंज मार्ग पर एक बेकाबू SUV ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग घायल हैं। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बाकी 3 घायलों का सीएचसी CHC में इलाज चल रहा है और वो स्टेबल हैं। ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। ——————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- नौकरी जॉइन करने से 2 दिन पहले पति की हत्या:5 साल का अफेयर, 4 महीने पहले शादी; पत्नी बोली- भाई मुझे भी मारना चाहता था
‘शादी के बाद हम दोनों काफी खुश थे, लेकिन घर वाले नाराज थे। भाई और मामा हमें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए हमने घर छोड़ दिया। मुजफ्फरनगर में एक रिश्तेदार के घर रहने लगे। पति कहते थे- सब सही हो जाएगा। उसकी SSF में नौकरी लग गई थी। आज (11 जून) ज्वाइनिंग थी, लेकिन उन लोगों ने पहले ही उसकी जिंदगी छीन ली।’ ये बातें पुलिस भर्ती परीक्षा देने सहारनपुर आई आकांक्षा ने रोते हुए कहीं। जिनके पति शिवकुमार की मंगलवार को परीक्षा केंद्र से 500 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आकांक्षा ने अपने भाई, पिता, मामा और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
