मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया; खान सर की गिरफ्तारी पर रोक; यूपी में पुलिस एग्जाम दिलाने पहुंचे पति की गोली मारकर हत्या

Spread the love

नमस्कार, ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया है। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है। उधर, फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का नामांकन रद्द होने की खबर भी बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ट्रम्प बोले- ईरान ने होर्मुज के पास अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया, इसका जवाब जरूर देंगे होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया इस हेलिकॉप्टर को ईरान ने गिराया था। अमेरिका चुप नहीं बैठेगा और घटना का जवाब जरूर देगा। हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन के हमले रोकने के लिए किया जाता है। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 2. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि गोली खान सर ने नहीं चलाई थी, बल्कि सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है। हालांकि, अदालत ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्ट रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन: जेल में बंद ज्ञान रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्र तीसरी बार सड़क पर उतरे। छात्रों ने कहा, ‘एक को जेल और एक को बेल, यह कैसा न्याय है? जो गोली चलवाने का आरोपी है, वह बाहर है, जबकि जिसने कुछ नहीं किया और घटना के समय मौके पर भी मौजूद नहीं था, वह जेल में है।’ पूरी खबर पढ़ें… 3. TMC विधायकों की शिकायत पर ममता बनर्जी के घर पहुंची CID, पुलिस आने के बाद एंट्री मिली TMC में चल रहे विवाद के बीच CID की टीम ममता बनर्जी के घर पहुंची। इसी घर पर TMC का मुख्य ऑफिस भी है। शुरुआत में CID टीम को अंदर जाने नहीं दिया गया, लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी परिसर में दाखिल हो गए। क्या है पूरा मामला: पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने स्पीकर को शिकायत भेजी थी। उनका आरोप है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता विपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और उस पर फर्जी साइन किए गए। विधायकों ने अभिषेक पर ही फर्जी दस्तखत कराने का आरोप लगाया है। CID इसी मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… 4. पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है। लव मैरिज से नाराज थे लड़की वाले: युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद युवक पत्नी के साथ कार से घर जाने लगा। इसी दौरान उसका साला पहुंच गया और कार रुकवा ली। बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। बहन साथ नहीं गई तो गुस्साया भाई: युवक और साले के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच साले ने कमर से तमंचा निकाला और युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी इसी दौरान मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान शामली के खेड़ी बैरागी के रहने वाले शिव कुमार के रूप में की। उसे 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। हालांकि, उसने अब तक ज्वॉइन नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 9 घायल; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटा वृंदावन में मंगलवार शाम बांके बिहारी मंदिर के पास गली नंबर-5 में एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी। छज्जा गिरने से 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग बोले- आंधी के चलते हुआ हादसा: जिस मकान का छज्जा टूटा, वो सुधीर गोस्वामी का था। पड़ोसी शिवकुमार ने बताया कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से यह गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा गली में फैल गया, जिसकी चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 6. MP में कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे MP में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी ने हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, उन्हें केवल कोर्ट का एक नोटिस मिला था। कांग्रेस ने कोर्ट जाने की बात कही है। अब पूरा गणित समझिए: MP में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए। भाजपा के पास 163 विधायक हैं, इसलिए उसकी दो सीटों पर जीत पहले से तय मानी जा रही थी। तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा था, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए, 2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम मिसाइल्स पर लोड करके तैनात कर दिए हैं। पिछले 3 साल में 26 परमाणु हथियार बढ़ाए। अब परमाणु जखीरा 190 तक पहुंच गया है। ये खुलासा स्वीडिश थिंकटैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट में हुआ है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उसके पास अभी 170 परमाणु हथियार हैं। उसके कितने हथियार तैनात हैं, यह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट के 3 अहम पॉइंट्स परमाणु हथियार कौन-कौन से देशों ने तैनात किए हैं: परमाणु हथियार तैनात करने के दो तरीके होते हैं। एक में बम और मिसाइल अलग-अलग रखे जाते हैं, जबकि दूसरे में बम पहले से मिसाइल पर लगा होता है। SIPRI के मुताबिक, भारत ने पहली बार शांतिकाल में 12 परमाणु हथियार मिसाइलों पर तैनात किए हैं। अब तक यह काम सिर्फ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन ही करते थे। भारत इस क्लब में शामिल होने वाला छठा देश बन गया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… हनीमून पर सास-ससुर साथ गए तो पत्नी पहुंची कोर्ट यूपी के मेरठ में हनीमून को लेकर नवविवाहित जोड़े का विवाद परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। पत्नी का आरोप है कि पति हनीमून पर उसे अकेले ले जाने की बजाय सास-ससुर और ननद-देवर को भी साथ ले गया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अब मामला तलाक की कगार पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों के बिजनेस विस्तार की योजना शुरू हो सकती है। कुंभ राशि वालों की लोन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…