कौन है देहरादून अजय भट्टेजा मर्डर में गिरफ्तार जोया? मुंबई अंडरवर्ल्ड की हसीना पारकर से की जा रही तुलना

Spread the love

Ajay Bhatteja Murder Case : अजय भट्टेजा मर्डर केस में गिरफ्तार 22 साल की हुमैरा उर्फ जोया को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. उसकी कहानी की तुलना मुंबई अंडरवर्ल्ड के चर्चित नाम हसीना पारकर से की जा रही है. गैंगस्टर राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका जोया अपराध की दुनिया में हसीना पारकर की तरह अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी. पुलिस सूत्रों का दावा है कि जोया सिर्फ गैंगस्टर जैकी की प्रेमिका नहीं, बल्कि गैंग की गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती थी. जैकी पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी समेत करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है.