नौतपा में तपा उत्तराखंड! देहरादून-हरिद्वार समेत 6 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: नौतपा के बीच उत्तराखंड में मौसम के दो रंग दिख रहे हैं. एक तरफ मैदान तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत समेत 6 जिलों में भीषण ‘लू’ का अलर्ट जारी किया है, जहां रुड़की में पारा 41.8°C पार पहुंच गया है. इसके उलट मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश-बिजली का अनुमान जताया है. हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में ताजा हिमपात से कड़ाके की ठंड लौट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन मैदानों में पारा 41 डिग्री पार रहेगा, जिसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलेगी.