Today Weather Live: नौतपा के बीच देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं नौतपा की भीषण गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद है. दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं. केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है.
Related Posts
कभी उत्तराखंड की ये जगह मानी जाती थी सबसे सस्ती, आज गंगा किनारे की जमीन बन चुकी है प्राइम प्रॉपर्टी
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज खुलेगा तरक्की का दरवाजा! ऑफिस में मिलेगी नई जिम्मेदारी, अटके काम होंगे पूरे
