हरियाणा के करनाल में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी 3 महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को मुगल कनाल नाले में फेंक दिया। पत्नी को इसका पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसे नाले पर ले जाकर बच्ची की तलाश में सर्च अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे मूल रूप यूपी के बहराइच का रहने वाला है और करीब चार माह पहले ही करनाल में आकर रहने लगा था। उसके दो बच्चे है, बड़ी बेटी तील की है, जबकि छोटी का जन्म तीन माह पहले ही हुआ था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उस झगड़े का पता लगा रही है, जिसकी वजह से युवक ने यह कदम उठाया। मासूम की मां ने पुलिस को बताईं ये बातें… थाना प्रभारी बोले- आरोप के आधार पर कार्रवाई सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि यह परिवार चार माह पहले ही करनाल में आया था। आरोपी सोनू दुकानों में पानी के कैंपर रखने का काम करता था। लड़की के माता-पिता भी चार चमन कॉलोनी में ही किराए पर रहते है। सोनू ने भी अपने सास ससुर से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लिया हुआ था और वहीं पर रह रहा था। बच्ची की मां ने अपने पति पर नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
3 महीने की बेटी का गला दबाकर हत्या:पत्नी से छिन कर ले गया, नाले में फेंका; करनाल पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर ढूंढा शव
