Uttarakhand Weather: मसूरी-नैनीताल की वादियों में धूप का पहरा, देहरादून और हरिद्वार में सूरज उगलेगा आग, इन 6 जिलों में ‘लू’ का अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में 24 मई को मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में आंधी-बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दूसरी तरफ देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई से इन मैदानी व निचले इलाकों में भीषण लू (Heatwave) चलने की चेतावनी है. रुड़की में पारा 40 डिग्री पार हो चुका है. जानिए मौसम विभाग का पूरा पूर्वानुमान…