करनाल में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:राइस मिल से लौट रहा, सड़क पर पड़े सरियों से बिगड़ा बैलेंस, ड्राइवर फरार

Spread the love

करनाल के तरवाड़ में नडाना-तरावड़ी रोड पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सड़क पर पड़े सरियों के कारण हुआ। जब सरियों से व्यक्ति अपनी साइकिल को बचा रहा था तो इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं, रात को ही पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। राइस मिल में करता था काम मृतक की पहचान गांव काछवा के रायफार्म निवासी 42 वर्षीय रिंका के रूप में हुई, जो राइस मिल में काम करता था और अविवाहित था। वह साइकिल पर सवार होकर शनिवार देर रात को वह तरावड़ी से नडाना की तरफ जा रहा था। नडाना-तरावड़ी रोड पर सड़क पर पड़े सरियों के कारण उसकी साइकिल का संतुलन अचानक बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क पर गिर गया। ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार राहगीरों के अनुसार, जैसे ही रिंका सड़क पर गिरा, उसी समय तरावड़ी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख ट्रक चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर पड़े थे सरिये राहगीर सिंदर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। सरियों को काटने के लिए उन्हें सड़क पर ही रखा गया था। उन्हीं सरियों की वजह से यह हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब-इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि गामड़ी गांव के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।